Archive Notice: This article was originally published on 21 सितम्बर 2022.
Information, figures, and context may have changed since the time of publication.

चूरू, जिला कलक्टर सिद्धार्थ सिहाग के निर्देशानुसार चूरू तहसील के दिव्यांगजनों का चिन्हीकरण शिविर 22 सितम्बर गुरुवार प्रातः 10 बजे से सांय 5 बजे तक चूरू पंचायत समिति परिसर में आयोजित होगा। एसडीएम सत्यनारायण सुथार ने बताया कि शिविर में दिव्यांगों की पहचान कर दिव्यांग प्रमाण-पत्र भी बनाये जायेंगे। दिव्यांगों को किसी उपकरण की आवश्यकता का चिन्हीकरण किया जायेगा। दिव्यांगजन निर्धारित स्थान एवं समय पर पहुंच कर अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। विशेष योग्यजन अपना दिव्यांग प्रमाण-पत्र, आधार कार्ड तथा दो फोटो साथ में लाएं। 18 वर्ष से अधिक आयु के दिव्यांग चुनाव पहचान-पत्र भी साथ लाएं। अधिक जानकारी के लिए कार्यालय ब्लॉक सामाजिक सुरक्षा अधिकारी, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, चूरू मो.नं. 9587492120 पर सम्पर्क किया जा सकता है।

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...