Information, figures, and context may have changed since the time of publication.
झुंझुनूं, “आजादी का अमृत महोत्सव (AKAM) के अन्तर्गत जिले के समस्त राजकीय व गैर राजकीय विद्यालयों में 12 अगस्त 2022 को प्रातः 10:15 पर एक समय में एक साथ देशभक्ति गीतों का सामूहिक गायन किया जायेगा। यह कार्यक्रम जिला, ब्लॉक और विधालय स्तर पर आयोजित किया जाएगा। जिले में यह कार्यक्रम जिला स्तरीय स्वर्ण जयन्ती स्टेडियम में आयोजित होगा, व ब्लॉक पर यह कार्यक्रम जहाँ हर वर्ष 15 अगस्त व 26 जनवरी पर होने वाले कार्यक्रम स्थल पर आयोजित होगा तथा जिले की समस्त राजकीय व गैर-राजकीय विद्यालयों के विद्यालय कैम्पस आयोजित होगा। जिला कलेक्टर लक्ष्मण सिंह कुड़ी ने बताया कि जिला एवं ब्लॉक स्तरीय कार्यक्रम में कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थी ही भाग लेगे। जिला कलेक्टर ने निर्देश दिए कि मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी जिले की सभी राजकीय व गैर-राजकीय विद्यालयों में उक्त तिथि को प्रातः 10:15 बजे यह कार्यक्रम आयोजित करवाना सुनिश्चित करें। कार्यक्रम में भाग लेने वाले सभी छात्र-छात्राओं की अपनी-अपनी विद्यालय गणवेश में उपस्थिति सुनिश्चित हो।
