Archive Notice: This article was originally published on 31 जुलाई 2019.
Information, figures, and context may have changed since the time of publication.

सिंघाना(प्रशांत कुमावत) टिकुपूरा में गरीबी बीपीएल धुङाराम गुर्जर का बरसात से मकान ढहने के मामले में व्यवसाई बिल्लु सैनी ने पीड़ित की नगद रूपये देकर सहायता दी। जानकारी के अनुसार बीपीएल का मकान ढहने के कारण खुले आसमान के नीचे रहने पर मजबूर होना पड रहा है। घर का खाने का सामान बरसात से खराब हो गया। कपड़े भी सारे खराब हो गए पशुओं का चारा था वह भी बरसात से खराब हो गया। पीड़ित परिवार की सहायता करने कस्बे के टेंट व्यवसाई बिल्लू सैनी ने पीडि़त परिवार के घर जाकर कपड़े व खाने के सामान के लिए 51 सो रुपए की सहायता राशि पीड़ित परिवार को सौंपी। साथ ही उन्होंने पीड़ित परिवार के लिए आगे भी मदद का आश्वासन दिया है।

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...