Information, figures, and context may have changed since the time of publication.
सीकर, चिकित्सा विभाग की ओर से शुद्व के लिए युद्व अभियान के तहत खाद्य वस्तुओं का जांच लगातार की जा रही हैं। जिला कलेक्टर अविचल चतुर्वेदी के निर्देशन में विभाग की टीमों ने बुधवार को सीकर शहर व जयपुर रोड़ पर कार्रवाई की। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ अजय चौधरी ने बताया कि एफएसओ रतन गोदारा व मदन बाजिया ने बुधवार को मिर्च पाउडर व सोयाबिन तेल के रिफान्ड तेल के दो सेम्पल लिए। सैम्पलों को जांच के लिए जयपुर भेजा गया है। रिपोर्ट आने पर कार्रवाई की जाएगी।
