Information, figures, and context may have changed since the time of publication.
सूरजगढ़ [के के गाँधी ] कस्बे के काकोडा रेलवे अंडरपास पर एक अधेड़ व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फ़ैल गई। जानकारी के अनुसार मंगलवार अल सुबह कुछ लोग काकोडा अंडरपास के पास से गुजर रहे थे इसी दौरान उन्होंने ने वहां पर एक 50 – 55 वर्ष के अधेड़ उम्र के व्यक्ति का शव लावारिश हालत में सड़क पर पड़ा देखा। स्थानीय लोगो ने सूरजगढ़ पुलिस को मामले की सूचना दी। थाना इलाके में शव मिलने की सूचना पर थाना अधिकारी वीरेंद्र यादव पुलिस जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे और घटना स्थल का जायजा लिया। इस दौरान थानाधिकारी ने मृतक व्यक्ति के संबंध में स्थानीय लोगो से पूछताछ कर उसकी शिनाख्तगी के प्रयास किये। काफी देर तक मृतक के शव की शिनाख्त नहीं होने के कारण उसे चिड़ावा के सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखाया। थानाधिकारी ने बताया कि मृतक कि उम्र 55 साल के करीब है भिखारी जैसा लग रहा है पैर पर भी चोटों के निशान है। उसकी शिनाख्तगी के प्रयास किये जा रहे है।
