Archive Notice: This article was originally published on 17 जुलाई 2019.
Information, figures, and context may have changed since the time of publication.

सूरजगढ़ [के के गाँधी ] विधायक सुभाष पुनियां ने विधानसभा में किसानों व युवाओं की समस्याओं से जुड़े मुद्दे उठाए। बुधवार को विधानसभा में बोलते हुए विधायक सुभाष पुनियां ने क्षेत्र के युवाओं की परेशानी को देखते विधानसभा क्षेत्र में सरकारी कॉलेज खुलवाने की मांग की इसी दौरान क्षेत्र में गिरते भूजल स्तर पर चिंता व्यक्त करते हुए यमुना का पानी पहुंचाने व विधानसभा क्षेत्र को कुंभाराम पेयजल योजना से जोडऩे की बात रखी। किसानों से जुड़े आवारा पशुओं के लिए गौशाला निर्माण करवाना, किसानों को पर्याप्त बिजली देने व अनावश्यक वीसीआर भरने संबंधित समस्याओं की तरफ सभापति का ध्यान आकर्षित करवाया।

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...