Information, figures, and context may have changed since the time of publication.
श्रीमाधोपुर [महेंद्र खडोलिया ] गांव भोजपुर में आज रविवार को विधायक महादेव सिंह खंडेला का अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। विधायक महादेव सिंह खंडेला के सामने ग्रामीणों ने पेयजल, पशु चिकित्सालय भवन निर्माण एवं उप स्वास्थ्य केन्द्र पर डॉक्टर की व्यवस्था करने आदि की मांग रखी। अभिनंदन समारोह को संबोधित करते हुए विधायक खंडेला ने इन मांगो को पूरा करने का आश्वासन देते हुए राउप्रावि को माध्यमिक में क्रमोन्नत करवाने की घोषणा की। विधायक खंडेला ने इस दौरान जनता जल योजना में 2001 से पंप चालक के पद पर कार्यरत प्रहलादराय अग्रवाल का सम्मान किया। इस दौरान विधायक खंडेला ने क्षेत्र का सर्वांगीण विकास करने की बात कही। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने विधायक खंडेला को 51 हजार रूपए की माला व साफा पहनाकर स्वागत किया। इस मौके पर प्रदेश जनता जल श्रमिक यूनियन के अध्यक्ष प्रहलादराय अग्रवाल, शंकरलाल कटारिया, कजोड़मल स्वामी, फूलाराम बुगालिया, बनवारीदास, कैलाश गुर्जर, कैलाश मीणा, गोपाल सैन, सीताराम बडकांसला सहित अनेक ग्रामीण मौजूद थे।
