Archive Notice: This article was originally published on 28 जून 2019.
Information, figures, and context may have changed since the time of publication.

सूरजगढ़ [के के गाँधी ] जाखोद पंचायत के भुडनपुरा गांव के राजकीय माध्यमिक स्कूल में चल रहे कक्षा कक्षों के निर्माण में घटिया निर्माण सामग्री काम में लिए जाने के आरोप की जांच करने पहुंचे विकास अधिकारी शुभकरण राहड़ ने मौके पर पहुंचकर कार्य का निरीक्षण किया। जांच के दौरान कार्य में अनियमितता पाए जाने पर ग्राम विकास अधिकारी अनिता को किए गए निर्माण कार्य को तुड़वाने के आदेश देते हुए गुणवत्तापूर्ण कार्य करवाने के आदेश दिए। दो दिन पहले ग्रामीणों ने कार्य में घटिया निर्माण सामग्री काम में लेने का आरोप लगाया था जिस पर विकास अधिकारी ने कार्य को बंद करवा दिया था। शुक्रवार को विकास अधिकारी ने मौके पर पहुंचकर निर्माण सामग्री की जांच कर निर्मित निर्माण को तुड़वाकर ग्राम विकास अधिकारी अनिता को ग्रामीणों की उपस्थिति में गुणवत्तापूर्ण कार्य करवाने के लिए आदेशित किया।

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...