Information, figures, and context may have changed since the time of publication.
कस्बे के विप्र समाज का होली स्नेह मिलन समारोह का आयोजन महासभा के अध्यक्ष गोविंद शर्मा, मुख्य अतिथि पालिकाध्यक्ष कैलाश पारीक व विशिष्ट अतिथि अखिलेश भातरा के आतिथ्य में रविवार को आयोजित हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत भगवान परशुराम के पूजा अर्चना के साथ किया गया। विप्र समाज के बंधुओं ने होली पर हंसी मजाक के चुटकुले पेश किए । वहीं समाज की सामाजिक बुराइयों को दूर करने के लिए संकल्प भी लिया गया। ब्राह्मण समाज के अग्रणी भामाशाह वैद्य शिम्भू दयाल ने हास्य रस के अनेक कविताओं में एक से बढक़र एक कविताएं पेश की गई। उपस्थित समाज के सदस्यों ने सराहना करते हुए समाज के भामाशाह का सम्मान किया । समारोह के दौरान समाज के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को शॉल उढाकर स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।
