Archive Notice: This article was originally published on 2 फ़रवरी 2019.
Information, figures, and context may have changed since the time of publication.

खेतड़ी विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस के युवा नेता यशवर्धन सिंह की बहन सौम्या की भव्य शादी जयपुर के होटल मैरियट में अजमेर के रहने वाले दिनेश चौधरी के साथ संपन्न हुई। वर वधू को आशीर्वाद देने सौम्या की नानी झुंझुनू लोकसभा की नेत्री मनभरी कटेवा, पिता योगेंद्र व माताजी वंदना पूनिया, वर पक्ष के दिनेश चौधरी के पिता नाथूराम चौधरी माताजी भंवरी चौधरी ने वर वधु को आशीर्वाद दिया। वहीं भव्य शादी में जहां राजनीतिज्ञों समाजसेवीयो अधिकारियों व गणमान्य लोगों सहित अनेक लोग आशीर्वाद देने पहुंचे। मुख्य रूप से पिलानी विधायक जेपी चंदेलिया, मंडावा विधायक नरेंद्र खीचड़, सूरजगढ़ के पूर्व विधायक श्रवण कुमार, कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष डॉक्टर राजपाल शर्मा, जिला परिषद सदस्य डॉ प्रवीण कुमार, ब्लॉक अध्यक्ष दिनेश सुंडा, युवा कांग्रेस जिला महासचिव आकाश चौधरी, बुहाना के पूर्व प्रधान हरी किशन यादव, युवा कांग्रेस प्रदेश सचिव रमेश पांडे, समाजसेवी डॉ नरेंद्र गिल, सुरेश कटेवा, आरटीडीसी के पूर्व चेयरमैन रणदीप धनखड़ सहित अनेक आईएएस व आरएस अधिकारियों ने शादी में पहुंचकर वर वधू को आशीर्वाद दिया। युवा नेता यशवर्धन सिंह व आकाश चौधरी ने आगंतुक गणमान्य अतिथियों का स्वागत किया

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...