Archive Notice: This article was originally published on 21 मई 2026.
Information, figures, and context may have changed since the time of publication.

Aaj ka Rashifal 21 May 2026: आज का दिन कई राशियों के लिए विशेष बदलाव लेकर आने वाला है।

बता दे की आपके दिन का आंकलन ग्रहों की स्थति के अनुसार किया जाता है और आज ग्रहों की स्थिति- मंगल स्वगृही मेष राशि में सुखद है,

सूर्य और बुध वृषभ राशि में मिथुन राशि में शुक्र और गुरु हैं, चंद्रमा स्वगृही कर्क राशि में, केतु सिंह राशि में, राहु कुंभ राशि में और शनि मीन राशि में हैं।

चलिए जानते है मेष से मीन सभी राशियों के लिए आज वीरवार का दिन कैसा रहने वाला है।

मेष आज का राशिफल : कोर्ट-कचहरी के साथ जुड़े किसी काम को हाथ में लेने पर पॉजिटिव नतीजा मिलने की आशा, मान-सम्मान की प्राप्ति।

वृष आज का राशिफल : यदि किसी बड़े व्यक्ति से मदद सहयोग लेने के लिए आप उससे भेंट करेंगे तो वह आपकी बात धीरज-ध्यान के साथ सुनेगा। Aaj ka Rashifal

मिथुन आज का राशिफल : ड्रिंक्स, कैमिकल्स, पेंट्स, पैट्रोलियम तथा सी-प्राडक्टस का काम करने वालों को अपनी कामकाजी भागदौड़ का अच्छा रिटर्न मिलेगा।

कर्क आज का राशिफल : व्यापार तथा कामकाज की दशा सुखद, खुशदिल मूड के कारण आप हर काम को हाथ में लेने की हिम्मत रखेंगे।

सिंह आज का राशिफल : खर्चों का जोर मगर अच्छा पहलू यह है कि अधिकांश खर्च जायज कामों पर ही होगा, सफर भी टाल देना ठीक रहेगा।

कन्या आज का राशिफल : इंपोर्ट-एक्सपोर्ट तथा मैन पावर बाहर भिजवाने का काम करने वालों को अपने कामकाज में पर्याप्त लाभ मिलेगा। Aaj ka Rashifal

तुला आज का राशिफल : राजकीय कामों में कदम बढ़त की तरफ, अफसर सॉफ्ट, सुपोर्टिव एवं हमदर्दाना रुख रखेंगे, शत्रु कमजोर रहेंगे।

वृश्चिक आज का राशिफल : यत्न करने पर प्लानिंग, प्रोग्रामिंग में कुछ न कुछ पेशकदमी जरूर होगी, शुभ कामों में ध्यान।

धनु आज का राशिफल : सितारा सेहत के लिए ढीला, इसलिए खान-पान में पूरी सावधानी बरतनी चाहिए, नुकसान का भी भय।

मकर आज का राशिफल : अर्थ तथा कारोबारी दशा अच्छी, यत्नों प्रोग्रामों में कामयाबी मिलेगी, फैमिली फ्रंट पर तालमेल सद्भाव बना रहेगा।

कुंभ आज का राशिफल : : किसी मजबूत शत्रु के टकरावी मूड के कारण आपकी परेशानियां बढ़ेगी, मन भी उदास परेशान सा रहेगा। Aaj ka Rashifal

मीन आज का राशिफल : : आम तौर पर प्रबल सितारा आपको हर फ्रंट पर हावी, प्रभावी विजयी रखेगा, मान-सम्मान की प्राप्ति।

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...