Archive Notice: This article was originally published on 2 मार्च 2023.
Information, figures, and context may have changed since the time of publication.

उदयपुरवाटी, [कैलाश बबेरवाल ] विधानसभा क्षेत्र के भाजपा पूर्व विधायक शुभकरण चौधरी का कार्यकर्ताओं ने पुष्प माला और साफा पहनाकर तथा पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया। भाजपा कार्यकर्ता सुबह से ही उदयपुरवाटी भैरुँ घाट में एकत्रित हुए। जैसे ही पूर्व विधायक शुभकरण चौधरी ने उदयपुरवाटी सीमा में प्रवेश किया तो कार्यकर्ताओं ने भाजपा एवं पूर्व विधायक चौधरी के नारे लगाते हुए पुष्प वर्षा कर व साफा एवं माला पहनाकर डीजे की धुन पर नाचते गाते स्वागत किया। जानकारी के अनुसार भैरुं घाट, पेट्रोल पंप, तहसील, अस्पताल, चुंगी नंबर एक, शाकंभरी गेट, घूमचक्कर, फिरोज टेंट हाउस, नई सब्जी मंडी, चुंगी नंबर 3, राधे मोटर्स जमात, गणपति रिसोर्ट, इंद्रपुरा बस स्टैंड, रघुनाथपुरा, पोषणा सहित गुढ़ा गोड़जी कस्बे में डीजे की धुन पर नाचते गाते जयकारों के साथ पूर्व विधायक को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस दौरान मंडल अध्यक्ष लक्ष्मण सैनी पूर्व मंडल अध्यक्ष गिंडाराम सैनी, झाबरमल सैनी, पूर्व पार्षद भोमाराम सैनी, पार्षद राजेंद्र ढ़ेनवाल, पार्षद दिनेश सैनी, पार्षद घनश्याम स्वामी, जगदीश सैनी नांगल, नितेश सैनी, विकास कुमार, झब्बर सिंह, छीत्रर मल सैनी, मनीष जांगिड़ सहित भाजपा के वर्तमान तथा पूर्व जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...