Information, figures, and context may have changed since the time of publication.
कला एवं संस्कृति विभाग की प्रदेशाध्यक्ष जानकी पराग नाईक व नासिक जिले की नवनियुक्त जिलाध्यक्ष तृप्ति सागर धवन सहित संस्थान की कार्यकारिणी में शामिल हुए नये पदाधिकारियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई जायेगी। महाराष्ट्र प्रदेश के सभी जिलों व शहरों की नई कार्यकारिणी गठित किये जाने की सभी कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारी दी जायेगी। मई माह में संस्थान द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा। कार्यक्रम कला एवं संस्कृति पर आधारित होगा। कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर बैठक में विशेष चर्चा की जायेगी। बैठक में वैशाली गायकवाड़, जयश्री गुरव, राजलक्ष्मी हवालदार, सुलभा दत्तात्रय साळुंके, सुजाता गायकवाड़, रेशमा संदीप धनवडे, मीनाक्षी अशोक अहिरे, त्रिशाला कृष्णा वर्मा, संगीता शिवाजी बांगर, अस्मिता ताई जाधव, सविता मंगेश घुले, मनीषा व्होकडे, शर्मिला बापूसाहेब धुमाळ, सौ निता नंदकुमार, साखरे, जयश्री पोकळे, मंगल अडवल, सुषमा रविंद्र खंडागळे, उषा पाटिल आदि अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। आदर्श समाज समिति इंडिया कला एवं संस्कृति विभाग की अध्यक्ष वैशाली गायकवाड़ ने सभी का आभार व्यक्त किया।
