Archive Notice: This article was originally published on 10 फ़रवरी 2023.
Information, figures, and context may have changed since the time of publication.

मलसीसर, भारतीय जनता पार्टी मलसीसर ग्रामीण मंडल की कार्यसमिति एवं नव मतदाता कार्यशाला की बैठक शाखा पार्क मलसीसर में आयोजित की गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्यारेलाल ढूकिया व अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष सुधीर चौमाल ने की। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए ढूकिया ने कहा कि हमारी पार्टी का सबसे पहला उद्देश्य है, हरेक व्यक्ति को साथ लेकर देश हित का कार्य करना, इसके लिए अमीर-गरीब, उच्च-नीच, जात-पात का कोई भेदभाव रखे बिना हरेक नागरिक का सेवा भावना के साथ काम करना है। दरअसल, बीजेपी की कोशिश है कि घर-घर तक केंद्र सरकार की योजनाओं को पहुंचाया जाए, जिससे उन्हें लाभ मिल सके, साथ ही इससे पार्टी भी मजबूत होगी। कार्यक्रम में अतिथियों द्वारा नव मतदाताओं का तिलक एवं लड्डू खिलाकर नव मतदाताओं का सम्मान किया गया। इस मौके पर भाजपा जिला महिला मोर्चा उपाध्यक्ष उषा कौशिक, जिला कार्यसमिति सदस्य भवानी सिंह शेखावत, मंडल ओबीसी मोर्चा विश्वनाथ प्रजापत, मंडल महामंत्री प्रवीण कुमारी, किसान मंडल मोर्चा मोहन लाल सिहाग, मंडल उपाध्यक्ष सुभाष डालमिया, मंडल महिला मोर्चा रंजना शर्मा, प्रेम सिंह राहड़, सपना शर्मा, मनोहर सिंह, राज कुमार चौहान सन्तोष देवी, सज्जन कुमार भार्गव, हरीराम जोया, विसाल सिंह, लक्ष्मीकान्त, श्याम लाल सैनी, गौतम नायक, दीपक सैनी सहित कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...