Information, figures, and context may have changed since the time of publication.
शक्ति एप का शुभारंभ करते हुए कांग्रेस कार्यकर्ता जिला कांग्रेस कार्यालय में आज जिला कांग्रेस व ब्लॉक कांग्रेस कार्यकारिणी की बैठक जिलाध्यक्ष महेन्द्र झाझडिय़ा की अध्यक्षता में आयोजित हुई। इस मौके पर पीसीसी से आयें पदाधिकारियों का स्वागत किया गया। सर्वप्रथम जिलाध्यक्ष के मोबाईल पर कुलदीप इन्दोरा ने मैसेज कर शक्ति प्रोजेक्ट से जोडक़र योजना का शुभारम्भ किया। इसके बाद शक्ति प्रोजेक्ट के बारे में विस्तार से उपस्थित कांग्रेस जनों व पदाधिकारियों को प्रशिक्षित किया गया। साथ ही सभी कार्यकर्ताओं को निर्देशित किया गया कि अपने-अपने क्षेत्र से जिले में ज्यादा से ज्यादा कांग्रेसी विचार धारा के लोगो को शक्ति प्रोजेक्ट से जोडऩे का काम करें ताकि राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी तक शक्ति प्रोजेक्ट के माध्यम से विचार और सुझाव सरलता से पहुंच सके तथा राहुल गांधी के सुझाव और निर्देश कांगेसजनों तक इसके माध्यम से पहुंच सकें। इस अवसर पर जिला प्रमुख सुमन रायला, पूर्व सभापति खालीद हुसैन, मोहरसिंह सौलाना, जिला परिषद सदस्य इंजी प्यारेलाल ढ़ाका, प्रतिपक्षी नेता जुल्फीकार खोखर, पार्षद अजमज अली सहित सभी कांगेसजन मौजुद रहें। कार्यक्रम का संचालन जिला कांग्रेस महामंत्री खलील बुड़ाना ने किया। इस मौके पर उपचुनाव में नव निर्वाचित पार्षद नगमा बानों का माला पहनाकर तालियों के साथ स्वागत किया गया।
