Information, figures, and context may have changed since the time of publication.
सामाजिक कार्यकर्ता यशवर्धन सिंह ने एनआरएचएम कर्मियों के झुंझुनूं कलेक्ट्रेट पर चल रहे धरने पर जाकर आन्दोलनरत कर्मियों से मुलाकात की। लोकतांत्रिक अभिव्यक्ति के स्वरूप काले झंडे दिखाने के विरूद्ध कि जा रही दमनात्मक कार्यवाही के खिलाफ एनआरएचएम कर्मियों को समर्थन दिया। यशर्वधन सिंह ने कहा कि जब राज में सुनवाई नहीं होती तो मजबुरन काले झंडे दिखाने जैसा लोकतांत्रिक विरोध किया जाता है। सरकार को दमानात्मक कार्यवाही के बजाय एनआरएचएम कर्मियों की वाजिब मांग की सुनवाई कर कर्मचारियों की हर संभव मदद करनी चाहिए। यशवर्धन सिंह ने सडक़ से लेकर कोर्ट तक हर संभव लड़ाई का आश्वासन दिया।
