Information, figures, and context may have changed since the time of publication.
जिला पर्यटन विकास स्थाई समिति की बैठक 23 मार्च को सायं 5 बजे जिला कलेक्टर दिनेश कुमार यादव की अध्यक्षता में कलेक्टर कार्यालय में आयोजित होगी। पर्यटक स्वागत केन्द्र के सहा. निदेशक ने बताया कि उत बैठक में पूर्व में आयोजित बैठक के निर्णयों की प्रगति पर चर्चा, पर्यटन स्थलों, पुरामहत्व के भवनों के संरक्षण दर्शनीय स्थलों एवं स्मारकों के प्रचार-प्रसार एवं मेले त्यौहारों के सफल क्रियान्वयन पर चर्चा, पर्यटकों की सुविधाओं, पर्यटन स्थलों के आस-पास के आवारा पशुओं की रोकथाम, सडक़ों की मरम्मत, होटलों एवं विश्राम स्थलों से पर्यटक सांख्यिकी पर चर्चा की जाएगी।
