Information, figures, and context may have changed since the time of publication.
जिले के ग्राम कालीपहाडी मे रविवार को मेघवंशीय समाज चेतना संस्थान की बैठक कोष सचिव राकेश काला की अध्यक्षता मे सम्पन्न हुई। संस्थान के जिला महासचिव कप्तान भाताराम ने यह जानकारी देते हुए बताया कि बैठक मे वर्तमान मे सूप्रिम कोर्ट के आदेश के बाद पैदा हुई स्थिती पर विचार विमर्श किया गया। तथा दो अप्रेल को भारत बन्द मे पूरा सहयोग किया जायेगा। सरकार से इस मामले पर पुर्न विचार याचिका लगाने के लिए मांग की जायेगी। बैठक मे रामनिवास भूरिया, सतबीर काला, फूलचन्द, कमलेश, ख्यालीराम सहित अनेक समाज के बन्धुओं ने अपनी उपस्थिति दशाई।
