Archive Notice: This article was originally published on 7 अप्रैल 2018.
Information, figures, and context may have changed since the time of publication.

 दो  दिन पहले झुंझुनू पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर पुष्कर गुर्जर को गिरफ्तार किया था उसी सिलसिले में पुलिस अधीक्षक मनीष अग्रवाल के दिशा निर्देश पर उसके और साथियों की तलाश की गई जिसमें खेतड़ी पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हासिल हुई है। थाना अधिकारी हरदयाल सिंह ने बताया कि 22 अक्टूबर 2016 को गजेश यादव ने एक रिपोर्ट पेश की थी कि मैं, राजेश यादव, विकास यादव, राजेश उर्फ सुंदर, कपिल गुर्जर, दीपक गुर्जर, दिनेश गुर्जर उर्फ देवीलाल गुर्जर बडक़ा बालाजी नाका पर काम कर रहे थे तब 21 अक्टूबर 2016 को समय करीब दोपहर 3 बजे के करीब डाबला की तरफ से दो बोलेरो गाड़ी आई जिसमें मुखा उर्फ मुखराम गुर्जर निवासी नया गांव हरियाणा, अनिल पुत्र विशाल सिंह निवासी नापला, संदीप उर्फ संदिया गुर्जर निवासी सादा की ढाणी हरियाणा, पुष्कर गुर्जर निवासी शादा की ढाणी, राजेश गुर्जर निवासी नयागांव और 10 से 15 व्यक्ति आये और हमारे सोते हुए पर अचानक फायरिंग शुरू कर दी। जिससे दिनेश उर्फ देवीलाल भागकर सुरेश शर्मा के मकान में घुस गया तो दिनेश उर्फ देवीलाल के ऊपर फायर किया जिससे उसके दाहिने पैर के छर्रा लगा तथा छत पर चढक़र उसने जान बचाई। हमने वापस बड़ के पेड़ के नीचे आकर देखा तो नाके की दो मोटरसाइकिल की टंकियों में जगह-जगह फायरिंग करके छेद किए हुए थे और मोटरसाइकिल को क्षतिग्रस्त कर दिया गया था तथा रॉयल्टी की 3 बुक और 46400 रूपये जो बैग में रखे थे और एक हुक्का लेकर भाग गए। इस पर पुलिस ने उक्त मुलजिमों के खिलाफ आम्र्स एक्ट में मामला दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी थी। मुलजिम पुष्कर गुर्जर के पकड़े जाने के बाद पुलिस अधीक्षक मनीष अग्रवाल के दिशा निर्देश पर अलग-अलग टीमें बनाई गई और पुष्कर गुर्जर के साथियों की तलाश की गई जिसमें खेतड़ी पुलिस को शनिवार को 18 माह बाद बड़ी कामयाबी हासिल हुई। जिसमें मुलजिम संदीप उर्फ संदिया पुत्र जगमाल जाति गुर्जर उम्र 35 साल निवासी सादा की ढाणी तन मुसनोता थाना नांगल चौधरी जिला महेंद्रगढ़ को नारनौल से गिरफ्तार किया गया। जिसके विरुद्ध कुल 7 आपराधिक प्रकरण दर्ज है जिसमें मारपीट, अपहरण, हत्या का प्रयास, राजकार्य में बाधा, अवैध हथियार रखने आदि हैं। मुलजिम ने महेंद्रगढ़ में पुलिस गार्ड पर फायरिंग कर जानलेवा हमला कर बंदी विक्रम उर्फ पपला को छुड़ाकर भगा कर ले गया था। मुलजिम हार्डकोर अपराधी है जिससे उक्त मामले में लूटे गए रुपए व नाके की रसीद तथा हथियार बरामदगी के प्रयास किए जा रहे हैं और पुलिस इस मामले में मुलजिम संदीप से पूछताछ कर रही है।

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...