Archive Notice: This article was originally published on 13 मार्च 2023.
Information, figures, and context may have changed since the time of publication.

झुंझुनू, आज नुआ के तनसिंह पंवार पुत्र जगदीश सिंह पँवार को स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में जूनियर क्लर्क लगने पर जनहित एकता समिति के अध्यक्ष जाकिर झुंझुनुवाला के नेतृत्व में माला व शॉल ओढ़ाकर कप्तान ताज मो खां की कोटड़ी में सर्वसमाज की मौजूदगी में स्वागत किया गया। इस अवसर पर संबोधित करते हुए जाकिर झुंझुनुवाला ने कहा कि नुआ गांव सरकारी कर्मचारियों की खान हैं,जब भी केंद्र सरकार की या राज्य सरकार के किसी भी विभाग की भर्ती निकलती हैं तो नुआ के युवा लड़के जरूर उसमे सफल होते हैं। गांव के हर वर्ग में शिक्षा का अच्छा माहौल होने से हर सरकारी भर्ती में गांव के युवा भाग लेते है और कोई न कोई जरूर सफल होता है हर नागरिक का दायित्व हैं कि सफलता प्राप्त करने वालो का स्वागत करें,तनसिंह पंवार का माला व शॉल ओढ़ाकर स्वागत करने वालो में सूबेदार मेजर शिव भगवान पंवार,सूबेदार अनीश खां, गोविन्द सिंह शेखावत,रिसालदार मेजर प्रेम सिंह,रिसालदार मेजर कर्ण सिंह,हवलदार रफ़ीक खान,डॉ कय्यूम राहड़,मास्टर लियाकत खां, फौजी शमसाद खान,युवा भाजपा नेता जयसिंह क़िलानीया,हाजी सबीर खां, रूपेन्द्र पँवार,सहदेव सिंह पंवार,व्याख्याता रणजीत क़िलानीया,थानेदार प्रताप सिंह धाभाई,सलेन्द्र सिंह कुमास आदि सभी ने स्वागत किया।

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...