Information, figures, and context may have changed since the time of publication.
सावर्जनिक निर्माण एवं परिवहन विभाग मंत्री युनूष खान बुधवार से शुक्रवार तक तीन दिवसीय झुंझुनू जिले के दौरे पर रहेंगे। गुरूवार को सुबह मण्डावा से सुबह 8 बजे वे कुचामन के जसरासर के लिए रवाना होंगे, वहां वे स्थानीय कार्यक्रम में भाग लेने के बाद दोपहर 3.30 बजे जिले के उदयपुरवाटी कस्बें में पंहुचेंगे, इसके बाद वे शाम 6.30 बजे झुंझुनू पंहुचेंगे। इन दोनों ही जगहों पर वे स्थानीय कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। माननीय मंत्री रात्रि विश्राम झुंझुनू में करेंगे। अतिरित जिला कलेटर मुन्नीराम बागडिया ने बताया कि 30 मार्च को सुबह 9 बजे झुंझुनू से रवाना होकर 10 बजे पिलानी, एक बजे सूरजगढ़ एवं 4.15 बजे खेतडी पंहुचेंगे। तीनों ही जगह वे स्थानीय कार्यक्रमों में भाग लेने के बाद रात्रि विश्राम खेतडी में करेंगे।
