Archive Notice: This article was originally published on 23 जनवरी 2023.
Information, figures, and context may have changed since the time of publication.

झुंझुनू, लावरेश्वर महादेव मंदिर ट्रस्ट की ओर से मंदिर के बत्तीसवें वार्षिकोत्सव के शुभ अवसर पर श्रीमद् भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ का आयोजन 23 जनवरी से 30 जनवरी तक मंदिर परिसर के सामने श्री चौथमल जी गोयनका नोहरा में किया जा रहा है। श्रीमद् भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ में व्यास पीठ पर विश्वविख्यात श्रदैय बाल व्यास श्रीकांत जी शर्मा के कोकिल कंठ से मधुर संगीतमय कीर्तन तथा सरल हिंदी भाषा में रोचक एवं ज्ञान राग दृष्टांत सहित भागवत प्रवचन मे प्रथम दिवस श्रीमद् भागवत कथा महात्म्य, गोकर्ण उपाख्यान, 24 अवतार – विराट वर्णन एवं श्री शुक्र देव जी आगमन कथा महाराज श्री ने विस्तार से बताई।
कथा के मध्य राजा परीक्षित एवं सुखदेव जी की जीवंत झांकी प्रमुख आकर्षण का केंद्र रही। महाराज श्री के सुंदर भजनों ने पंडाल को भक्तिमय बना दिया।

इससे पूर्व भागवत ग्रंथ का पूजन मंदिर ट्रस्ट पदाधिकारियों एवं जालान परिवार द्वारा विद्वान पंडितों के आचार्यत्व में किया गया तत्पश्चात मंदिर परिसर से भागवताचार्य बाल व्यास श्री श्रीकांत जी शर्मा एवं बगड दादू द्वारा के पीठाधीश्वर अर्जुन दास जी महाराज के सानिध्य में भागवत पोथी सभी भक्तजनों ने अपने मस्तक पर धारण कर कथा स्थल चौथमल जी गोयनका तक लेकर गए। इस अवसर पर महिलाओं द्वारा कलश यात्रा निकाली गई कलश यात्रा में महिलाओं एवं भक्तों ने नाच कर गाकर किया खुशी का इजहार। कथा का समय 1:00 से सायंकाल 5:00 बजे तक का रखा गया है। कथा स्थल को सुंदर वाटर प्रूफ टेंन्ट बनाकर सजाया गया। कथा श्रवण हेतु महिलाओं एवं पुरुषों की बैठने के लिए अलग-अलग सुन्दर व्यवस्था सराहनीय रही।

इस अवसर पर लावरेश्वर महादेव मंदिर ट्रस्ट के ट्रस्टी इंद्र कुमार मोदी देहली , कृपाशंकर मोदी मुम्बई, सुरेश पंसारी एवं परमेश्वर हलवाई झुंझुनूं, ओमप्रकाश तुलस्यान चैन्नई, राजकुमार अग्रवाल एवं राधेश्याम ढंढारिया जयपुर, जालान परिवार के विजय कुमार जालान, रमाकांत जालान, प्रदीप कुमार जालान, देवेंद्र कुमार जालान, अरुण कुमार जालान, नितिन जालान, शिवकुमार जालान, परमेश्वर जालान, पंकज जालान, विनोद जालान, मुरारी जालान, मंदिर ट्रस्ट कार्यकारिणी सदस्य नरेश अग्रवाल, नवीन अग्रवाल, प्रमोद खंडेलिया, डॉक्टर डीएन तुलस्यान, श्रीकांत पंसारी, रूपेश तुलस्यान, नितिन नारनौली, राजकुमार सोनी, डॉक्टर एसएन शुक्ला, अमित जगनानी, अनूप गाड़िया, कैलाश चंद्र सिंघानिया, रघुनाथ पौद्दार, विनोद सिंघानिया, प्रदीप अग्रवाल, पवन गाड़िया, अनिल गुप्ता, अर्जुन वर्मा, शरद शर्मा, भरत कुमार तुलस्यान, दिनेश ढढांरिया, राकेश तुलस्यान, पवन केजडीवाल, उम्मेद खाजपुरिया, श्री गोपाल हलवाई, अशोक बी.तुलस्यान, राजकुमार सिंघानिया, रामगोपाल ढढांरिया, हितेश केजडीवाल, महावीर प्रसाद गुप्ता एवं शंकरलाल सोन्थलिया चेन्नई सहित अन्यजन बड़ी संख्या में उपस्थित थे। 24 जनवरी मंगलवार को कथा में ध्रुव चरित्र एवं जड़ भरत कथा का वाचन महाराज श्री करेंगे।

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...