Information, figures, and context may have changed since the time of publication.
सूरजगढ़ पंचायत समिति क्षेत्र के जीणी पंचायत के हरिपुरा के वार्ड 6 से निर्वाचित हुई भाजपा की उम्मीदवार सरिता देवी को संयुक्त सचिव के आदेशों के बाद निलंबित कर दिया गया है। विकास अधिकारी शुभकरण राहड़ ने बताया की संयुक्त सचिव के सरिता देवी को निलंबित किए जाने के आदेश के बाद अब वो पंचायत समिति के किसी कार्य व कार्रवाई में भाग नहीं ले सकेंगी वही शिकायतकर्ता विनोद कुमार ने बताया कि सरिता देवी के तीन संतान होने के बाद भी उन्होंने चुनाव लड़ा था जिसको लेकर पिलानी न्यायालय में भी केस किया गया अब संयुक्त सचिव ने उनको निलंबित करने के आदेश दिए हैं। आपको बता दें शिकायतकर्ता विनोद जाट की पत्नी कांग्रेस की उम्मीदवार मनोज देवी के सामने सरिता देवी ने चुनाव लड़ा था।
