Archive Notice: This article was originally published on 5 मार्च 2023.
Information, figures, and context may have changed since the time of publication.

कल सालासर में हुआ था वसुंधरा राजे के जन्मदिन पर कार्यक्रम आयोजित

भारतीय जनता पार्टी झुंझुनू के कार्यक्रम में लगा हुआ हार्डिंग बना चर्चा का विषय

झुंझुनू, आज तक मीडिया वाले आपको यह तो दिखाते रहे हैं कि देखिए खबर का असर लेकिन हम आज आपके सामने लेकर आए हैं भीड़ का असर। जी हां, हम बात कर रहे हैं पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे से संबंधित। जिनके जन्मदिन के उपलक्ष में कल सालासर में कार्यक्रम आयोजित हुआ था। जहां पर बड़ी भारी संख्या में भीड़ जुटी थी। उस भीड़ का असर आज झुंझुनू में भी दिखाई दिया। दरअसल झुंझुनू शहर के जांगिड़ मंगल भवन में वीरांगनाओं के सम्मान में भारतीय जनता पार्टी द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और सांसद राजेंद्र गहलोत शिरकत कर रहे हैं। मंच के पीछे लगा गया जो आप यह होर्डिंग देख रहे हैं। इसमें आप पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की भी तस्वीर देख रहे हैं। दरअसल आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अभी तक भारतीय जनता पार्टी झुंझुनू के द्वारा जितने भी कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं लगभग उनमें से पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का चेहरा गायब सा ही रहा है लेकिन आज के कार्यक्रम के लिए लगाया गया फ्लैक्स बोर्ड चर्चा का विषय बन गया। जिसमें भाजपा नेताओं के साथ पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का भी फोटो लगाया गया है। जिसके चलते लोगों में चर्चा रही कि यह कल की भीड़ का ही असर है जो झुंझुनू में दिखाई दे रहा है। इस कार्यक्रम में जो मंच पर फ्लेक्स बोर्ड लगाया गया है उसमें पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का फोटो भी लगा हुआ है।

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...