Archive Notice: This article was originally published on 6 फ़रवरी 2023.
Information, figures, and context may have changed since the time of publication.

गुढ़ागौड़जी ट्रैफिक पुलिस ने चालक को पकड़ा, ट्रैफिक कर्मियों से बोला – मैंने कभी किसी को मना नहीं किया

झुंझुनू, आपने सुपर स्टार अमिताभ बच्चन का वह गाना तो सुना ही होगा जिसके बोल है थोड़ी सी जो पी ली है चोरी तो नहीं की है। ऐसा ही वाक्या गुढ़ागौड़जी में देखने को मिला है। दरअसल गुढ़ागौड़जी ट्रैफिक पुलिस ने रोडवेज के शराबी चालक को पकड़ा मौके पर शराबी चालक का मौजूद लोगों ने वीडियो बनाया और वायरल कर दिया। वीडियो में साफ तौर पर शराबी चालक कह रहा है कि मैंने थोड़ी पी है इसमें क्या हो गया, कौन सा गुनाह कर दिया । मैंने कभी किसी को कभी मना नहीं किया। सब पीते हैं। कल देर शाम श्रीमाधोपुर डिपो की एक बस जिसके नम्बर RJ23 PA 6510 जो जयपुर से झुंझुनू आ रही थी । बीच रास्ते एक सवारी ने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दे दी। रोडवेज ज्यो ही गुढ़ागौड़जी थाने के पास पहुंची ट्रैफिक पुलिस ने शराबी रोडवेज चालक को नीचे उतार लिया और थाने ले गई एमवी एक्ट में कार्रवाई की। वही गाड़ी में बैठे 40 से 50 परीक्षार्थी और सवारी बैठी थी जिनको अन्य वाहन से रवाना कर दिया गया।

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...