Archive Notice: This article was originally published on 9 फ़रवरी 2023.
Information, figures, and context may have changed since the time of publication.

सुरजगढ़ पुलिस और DST टीम ने की संयुक्त कार्रवाई

झुंझुनू, एसपी मृदुल कच्छावा के नेतृत्व में लगातार झुंझुनू पुलिस बेहतर काम कर रही है आज इसी के क्रम में सूरजगढ़ और DST टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए अवैध हथियारों के साथ तीन आरोपियों को पकड़ने में भी सफलता हासिल की है। एसपी कार्यालय में प्रेस वार्ता में एसपी ने बताया कि प्रो एक्टिव पुलिसिंग के तहत इस कार्रवाई को अंजाम दिया गया है। सूरजगढ़ मोड़ से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिनके पास से पांच अवैध देसी पिस्टल व एक जिंदा कारतूस भी बरामद किया है। दो आरोपियों पर विभिन्न थानों में 9 मुकदमे दर्ज हैं जबकि एक आरोपी सचिन जिसका यह पहला मुकदमा है। गिरफ्तार आरोपी आकाश उर्फ शूटर, मुकेश बराला, सचिन चौधरी तीनों ही झुंझुनू जिले के रहने वाले हैं । पुलिस इनसे पूछताछ कर रही है कि यह हथियार कहां से लेकर आए और कहां पर सप्लाई करने वाले थे पूछताछ में और भी कई वारदात खुलने की संभावना जताई जा रही है।

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...