Information, figures, and context may have changed since the time of publication.
Airtel ने इस बदलाव से यह संकेत दिया है कि वह अब डेटा-सेंट्रिक योजनाओं को बढ़ावा दे रही है। भारतीय टेलीकॉम बाजार में वॉइस-ओनली प्लान की मांग कम है। कंपनी अब एंट्री लेवल प्लान में डेटा और डिजिटल बेनेफिट्स भी जोड़ रही है।
सिर्फ कॉलिंग वाले यूजर्स पर प्रभाव Airtel Recharge Plan
189 रुपये वाले प्लान को सीनियर सिटीजन और डेटा की जरूरत न रखने वाले यूजर्स के लिए पेश किया गया था। प्लान हटने के बाद, सिर्फ कॉलिंग करने वाले यूजर्स को अधिक पैसे खर्च करने पड़ेंगे।
199 रुपये वाला नया प्लान Airtel Recharge Plan
Airtel ने 199 रुपये वाला नया प्रीपेड प्लान पेश किया है। यह अब कंपनी का सबसे सस्ता रिचार्ज प्लान बन गया है। इस प्लान में अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग, हर दिन 100 SMS और 28 दिन के लिए 2GB डेटा मिलेगा।
