Information, figures, and context may have changed since the time of publication.
26 और 27 जुलाई को हुआ था एग्जाम Haryana CET
जानकारी के लिए बता दे कि परीक्षा का आयोजन दो पालियों में किया गया था. पहली पाली में एग्जाम सुबह 10 बजे से 11:45 तक और दूसरी पाली में दोपहर 3:15 बजे से शाम 5 तक हुआ था। एग्जाम का आयोजन राज्य भर में निर्धारित विभिन्न केंद्रों पर 26 और 27 जुलाई को किया गया था। नतीजे आयोग की आधिकारिक वेबसाइट hssc.gov.in पर जारी किए जाएंगे, जिसे परीक्षा में शामिल कैंडिडेट अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि के जरिए चेक कर सकेंगे।
हरियाणा सीईटी परीक्षा का आयोजन राज्य सरकार के विभिन्न विभागों में ग्रुप ‘सी’ और ‘डी’ पदों पर भर्तियों के लिए किया गया था। एग्जाम में सफल कैंडिडेट इन पदों के लिए आवेदन करने के योग्य होंगे।
इसी महीने होगा जारी होगा हरियाणा CET का परिणाम Haryana CET
विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो चयन आयोग नंवबर में सीईटी 2025 परीक्षा का रिजल्ट घोषित कर सकता है। हालांकि HSSC ने अभी तक नतीजे घोषित करने की किसी भी आधिकारिक डेट का ऐलान नहीं किया है. परिणाम के साथ कट ऑफ भी जारी किया जाएगा, जिसे कैंडिडेट चेक कर सकेंगे.
