Information, figures, and context may have changed since the time of publication.
भ्रष्टाचार के तहत मामला दर्ज Haryana News
मिली जानकारी के अनुसार बता दे कि सिविल लाइन थाना पुलिस ने सब इंस्पेक्टर जगदीश चंद्र और ASI विजय कुमार के खिलाफ भ्रष्टाचार के तहत मामला दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार, CID चीफ ADGP सौरभ सिंह को मिली शिकायत के बाद यह कार्रवाई की गई।
पुलिस अधिकारियों ने कराया समझौता Haryana News
पवन बंसल ने विजय से महिला के साथ समझौता करवाने की बात कही, जिसके बाद विजय ने जांच अधिकारी SI जगदीश चंद्र से संपर्क किया। दोनों अधिकारियों ने कथित तौर पर महिला से संपर्क कर 2 लाख 30 हजार रुपये में समझौता करा दिया।
जानकारी के अनुसार, सिरसा अनाज मंडी निवासी कारोबारी पवन बंसल पर 31 अक्तूबर को पंजाब के सरदूलगढ़ क्षेत्र की एक महिला ने दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया था। बताया जा रहा है कि ASI विजय कुमार की पवन बंसल से पुरानी जान-पहचान थी।
वीडियो भेजने के बाद ADGP का एक्शन Haryana News
जानकारी के लिए बता दे कि प्यासे के लेन देन के दौरान पवन बंसल ने एक वीडियो बना लिया और बाद में महिला द्वारा दोबारा रुपये मांगने पर ADGP सौरभ सिंह को वीडियो साक्ष्य सहित शिकायत भेज दी। शिकायत की जांच के बाद विभाग ने दोनों पुलिसकर्मियों पर भ्रष्टाचार का केस दर्ज कर लिया है।
