Information, figures, and context may have changed since the time of publication.
अक्टूबर कि सैलरी में मिलेगा लाभ
अधिक जानकारी के लिए बता दे कि इस बड़े पर्व से पहले कर्मचारियों को बड़ी सौगात मिली है। यह भत्ता अक्टूबर की सैलरी और पेंशन में जोड़ा जाएगा। सुक्खू ने कहा कि अप्रैल से सितंबर 2025 तक की अवधि का बकाया भी अक्टूबर में कर्मचारियों के बैंक खातों में जमा कर दिया जाएगा। जुलाई 2023 से मार्च 2025 तक के बकाया भुगतान के लिए अलग से आदेश जारी किए जाएंगे। अक्टूबर के वेतन के साथ नवंबर महीने में डीए की राशि नियमित तौर पर मिल जाएगी।
कर्मचारियों के लिए OPS पर भी विचार
एक बयान में कहा गया कि यह घोषणा शिमला में हिमाचल प्रदेश विद्युत बोर्ड कर्मचारी (HPSEB) यूनियन के द्विवार्षिक आम सम्मेलन के उद्घाटन के दौरान की गई। मुख्यमंत्री ने कहा कि यूनियन के सदस्यों के साथ विचार-विमर्श के बाद सरकार कर्मचारियों के लिए एक पेंशन योजना (ओल्ड पेंशन स्कीम) लागू करने पर विचार करेगी।
2,200 करोड़ रुपये जारी किए
जानकारी के लिए बता दे कि उन्होंने बिजली बोर्ड में सुधारों की आवश्यकता पर जोर दिया और कहा कि इसकी सफलता के लिए कर्मचारियों का सहयोग आवश्यक है। सरकार ने एचपीएसईबीएल के कर्मचारियों के लिए वित्तीय लाभ सुनिश्चित करने के लिए 2,200 करोड़ रुपये जारी किए हैं।
झारखंड सरकार ने भी बढ़ाया DA
दूसरी तरफ कर्मचारियों के लिए एक और बड़ी ख़ुशख़बरी झारखंड से भी आ रही है। सरकार ने भी दिवाली से पहले अपने कर्मचारियों का महंगाई भत्ता (DA) तीन प्रतिशत बढ़ाकर 58 प्रतिशत कर दिया है। अधिकारियों ने बताया कि पेंशनधारकों के लिए महंगाई राहत (DR) भी तीन प्रतिशत बढ़ाकर 58% कर दी गई है। इससे पहले, कर्मचारियों और पेंशनधारकों को क्रमशः 55 प्रतिशत डीए और डीआर मिलता था।
