Archive Notice: This article was originally published on 17 अक्टूबर 2025.
Information, figures, and context may have changed since the time of publication.

केंद्र सरकार ने बढ़ाया DA और DR

जानकारी के लिए बता दे कि इस बार सबसे पहले केंद्र सरकार ने अपने कर्मचरियों को DA और DR बढ़ोतरी का लाभ दिया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में डीए 55% से बढ़ाकर 58% किया गया। इससे लगभग 49 लाख केंद्र सरकार के कर्मचारियों और 69 लाख पेंशनर्स को फायदा मिलेगा।

यह बढ़ोतरी 1 जुलाई 2025 से लागू मानी गई है। सरकार ने महंगाई भत्ता (DA) और महंगाई राहत (DR) में 3% बढ़ा दिया है। केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स का डीए का रेट 55% से बढ़कर 58% हो गया है। केंद्र सरकार की तर्ज पर अब राज्य सरकार भी अपने कर्मचरियों को लाभ दे रही है।

राजस्थान सरकार कर्मचारियों को भी 58% डीए

    बता दे कि केंद्र सरकार के तुंरत बाद मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को यह बढ़ोतरी मंजूर की। अब राजस्थान के सरकारी कर्मचारियों को भी 58% डीए मिलेगा।

    यूपी सरकार कर्मचारियों और पेंशनर्स को दिया तोहफा

    जानकारी के लिए बता दे कि उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य के कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए बड़ी राहत का ऐलान किया है। यह बढ़ोतरी 1 जुलाई 2025 से लागू होगी और इसका फायदा करीब 28 लाख कर्मचारियों और पेंशनर्स को मिलेगा।
    सरकार ने महंगाई भत्ता (DA) 3% बढ़ाने का फैसला किया है, जिससे यह अब 55% से बढ़कर 58% हो जाएगा।

    बिहार सरकार ने भी बढ़ाया DA

    जानकारी के लिए बता दे कि बिहार सरकार ने भी अपने कर्मचारियों को दीवाली से पहले DA बढ़ोतरी का लाभ दिया है। यह भी 1 जुलाई 2025 से लागू होगा। 3 अक्टूबर को हुई कैबिनेट बैठक में 3% बढ़ोतरी को मंजूरी दी गई। अब बिहार के सभी सरकारी कर्मचारियों, पेंशनर्स और पारिवारिक पेंशनर्स को 58% दर से डीए मिलेगा। ।

    कर्नाटक में डीए बढ़ाया गया

      कर्नाटक सरकार ने अपने कर्मचारियों और पेंशनर्स को दिवाली से पहले बड़ी राहत दी है। सरकार ने महंगाई भत्ता (Dearness Allowance-DA) 12.25% से बढ़ाकर 14.25% कर दिया है। यह नई दर 1 जुलाई 2025 से लागू होगी।

      अरुणाचल प्रदेश में डीए बढ़ाया गया

        देश के अन्य राज्यों में भी इसी तरह डीए बढ़ाया गया है। यह बदलाव भी 1 जुलाई से प्रभावी है। मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने कहा कि इस फैसले से हजारों कर्मचारियों और रिटायर्ड लोगों को फायदा मिलेगा। कुछ दिन पहले सरकार ने अपने कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए 3% की बढ़ोतरी की थी, जिससे डीए 55% से बढ़कर 58% हो गया।

        The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...