Information, figures, and context may have changed since the time of publication.
चांदी कि कीमतों में गिरावट
वहीं, चांदी की कीमत में लगातार 20 दिन तेजी के बाद आज दूसरे दिन गिरावट है। गुरुवार को चांदी 3,150 रुपए घटकर 1,70,850 रुपए प्रति किलो पर आ गई है। कल चांदी 1,74,000 रुपए प्रति किलो थी। ऐसे में चांदी दो दिन में 7,250 रुपए सस्ती हुई है। इससे पहले मंगलवार, 14 अक्टूबर को चांदी 1,78,100 रुपए के ऑल टाइम हाई पर थी।
इस साल 51 हजार से ज्यादा कि बढ़ोतरी
इस साल अब तक सोने की कीमत 51,085 रुपए बढ़ी है। 31 दिसंबर 2024 को 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 76,162 रुपए का था, जो अब 1,27,247 रुपए हो गया है।
चांदी का भाव भी इस दौरान 84,833 रुपए बढ़ गया है। 31 दिसंबर 2024 को एक किलो चांदी की कीमत 86,017 रुपए थी, जो अब 1,70,850 रुपए प्रति किलो हो गई है।
