Information, figures, and context may have changed since the time of publication.
दो बच्चे के थे पिता
डहीना चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से उतारकर सिविल अस्पताल भेज दिया। डहीना चौकी प्रभारी रजनीश कुमार ने बताया कि घटना के समय कृष्ण अपने गांव आए हुए थे। उनके दो नाबालिग बच्चे हैं।
मोके पर मिला सुसाइड नोट
जानकारी के अनुसार कृष्ण गुरुग्राम पुलिस में तैनात थे। पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें कृष्ण ने अपनी पत्नी पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है। मृतक की पत्नी दिल्ली में PGT टीचर के रूप में काम करती हैं।
पत्नी व अन्य ससुराल वालों के खिलाफ मामला दर्ज
सुसाइड नोट के आधार पर पुलिस ने पत्नी व अन्य ससुराल वालों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है और घटनाक्रम की विस्तृत छानबीन कर रही है।
