Information, figures, and context may have changed since the time of publication.
मात्र 2 घंटे में अहमदाबाद से मुंबई की दूरी होगी तय
बुलेट ट्रेन एक बार चालू हो जाए इसके बाद मात्र 2 घंटे में मुंबई से अहमदाबाद की दूरी तय हो जाएगी। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सूरत स्टेशन का दौरा किया जहां अभी काम चल रहा है और यहां उन्होंने ट्रैक लगाने के काम और पहले टर्न आउट का निरीक्षण भी किया।
इस दौरान रेल मंत्री ने बताया कि पहले बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट की टोटल प्रगति काफी अच्छी है। सूरत और बिलिमोरा के बीच साल 2027 तक 50 किलोमीटर का क्षेत्र खोल दिया जाएगा। साल 2028 तक थाने अहमदाबाद क्षेत्र भी चालू हो जाएगा। साल 2019 तक मुंबई अहमदाबाद लाइन खोल दी जाएगी।
कितनी होगी बुलेट ट्रेन की स्पीड
इस परियोजना की मुख्य लाइन 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तारी के लिए बनाया गया है वहीं लूप लाइन में 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ट्रेन चलाई जाएगी। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सुरक्षा के लिए आधुनिक तकनीक के इस्तेमाल पर भी जोड़ दिया है इसके साथ ही इसके ट्रैक पर भूकंप के झटका ना लगे इसके लिए भी विशेष इंतजाम किया जाएगा।
अश्विनी वैष्णव ने कहा कि इस परियोजना से कॉरिडोर के किनारे बसे बड़े शहरों की अर्थव्यवस्थाएं आपस में जुड़ जाएगी और क्षेत्रीय विकास होगा। यह हाई स्पीड ट्रेन जापान के बुलेट ट्रेन के जैसा ही होगा। आने वाले में इस समय में चार और बुलेट ट्रेन कॉरिडोर बनाया जाएगा।
