Information, figures, and context may have changed since the time of publication.
लिखित आदेश भी जारी Haryana News
जानकारी के लिए बता दे की तीन दिन पहले गुरुग्राम में मीडिया से बातचीत के दौरान डीजीपी ओ.पी. सिंह ने इस बात के संकेत दिए थे। अब उन्होंने इस संबंध में लिखित आदेश भी सभी पुलिस आयुक्तों और पुलिस अधीक्षकों को भेज दिए हैं।
इस वजह से लिया फेंसला Haryana News
सूत्रों के अनुसार, डीजीपी को गुरुग्राम, फरीदाबाद, सोनीपत सहित कई जिलों से शिकायतें मिली थीं कि शाम के समय ठेकों के बाहर शराबियों का जमावड़ा रहता है। लोग ठेके से शराब लेने के बाद वहीं खड़े होकर शराब पीते हैं, जिससे राहगीरों और स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।
खुले में शराब पीना वर्जित Haryana News
जानकारी के लिए बता दे की सरकार ने जहां अहाते (लाइसेंसशुदा स्थल) में बैठकर शराब पीने की अनुमति दी है, वहीं खुले में या ठेके के सामने शराब पीना कानूनी रूप से वर्जित है। इसके बावजूद कई स्थानों पर यह प्रवृत्ति देखने को मिल रही है। डीजीपी ने स्पष्ट कहा है कि यदि भविष्य में ऐसी स्थिति पाई जाती है, तो ठेकेदार और थाना प्रभारी दोनों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।
