Information, figures, and context may have changed since the time of publication.
बता दे कि फोर्ब्स इंडिया की हाल ही में जारी रिच लिस्ट 2025 में हरियाणा की हिसार से विधायक और ओपी जिंदल ग्रुप की चेयरपर्सन सावित्री जिंदल को भारत की सबसे अमीर महिला घोषित किया गया है। बता दे कि कि पिछले 6 महीने में उनकी प्रॉपर्टी में बड़ा उछाल देखा गया है
दुनिया के सबसे अमीर लोगों में 48वें स्थान पर
जानकारी के लिए बता दे कि महिला में सबसे ऊपर तो ओवर आल वह मुकेश अंबानी और गौतम अडाणी के बाद भारत की तीसरी सबसे अमीर व्यक्ति बन गई हैं।
बता दे कि उनकी कुल संपत्ति 39.6 बिलियन डॉलर (करीब 3.3 लाख करोड़ रुपए) आंकी गई है, यही नहीं सावत्री जिंदल दुनिया के सबसे अमीर लोगों में 48वें स्थान पर हैं। बता दे कि सावित्री जिंदल, हरियाणा की हिसार विधानसभा सीट से विधायक हैं।
वे जिंदल समूह के संस्थापक दिवंगत ओम प्रकाश जिंदल की पत्नी हैं, जिनकी वर्ष 2005 में एक हेलिकॉप्टर दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी।
छह महीने में 4.1 बिलियन डॉलर की बढ़ोतरी
जानकारी के अनुसार बता दे कि इससे पहले अप्रैल 2025 में प्रकाशित फोर्ब्स बिलियनेयर लिस्ट के अनुसार, सावित्री जिंदल की संपत्ति 35.5 बिलियन डॉलर थी।
मात्र छह महीने में उनकी संपत्ति में 4.1 बिलियन डॉलर की वृद्धि दर्ज की गई है। यह उपलब्धि ऐसे समय में आई है जब भारत के टॉप 100 अमीरों की कुल नेटवर्थ में 9% की गिरावट दर्ज की गई है, जो अपने आप में एक अलग मिसाल बन रही है।
