Information, figures, and context may have changed since the time of publication.
धनतेरस पर्व पर वीडियो हुआ वायरल Haryana News
बता दें कि शुक्रवार को धनतेरस पर्व पर दादरी शहर के थाना प्रभारी सन्नी कुमार का वीडियो अचानक वायरल हो गया। उनके साथ टीम भी मौजूद थी जब वह पुलिस की गाड़ी से मिठाइयां व शराब की बोतलें बांटते हुए नजर आये। वायरल वीडियो में पुलिस एसएचओ वर्दी में ही शराब की बोतलें बांटते दिखाई दे रहा है। उसके तुरंत बाद बड़ी करवाई हुई और SHO को सस्पेंड कर दिया है।
DC ने की PC Haryana News
डीएसपी हेडक्वार्टर धीरज कुमार ने प्रेस वार्ता करते हुए बताया कि मामले में सिटी एसएचओ सन्नी कुमार को सस्पेंड कर दिया गया है। उसे थाना प्रभारी के पद से हटाते हुए सस्पेंड के दौरान पुलिस लाइन में रिपोर्ट करनी होगी। डीएसपी ने बताया कि मामले शराब कहां से आई और कौन-कौन कर्मचारी संलिप्त हैं, इसकी जांच की जा रही है। अन्य कर्मचारी शामिल मिले तो ठोस कार्रवाई होगी। हालांकि पूरे मामले में विभागीय कार्रवाई की जा रही है।
