Archive Notice: This article was originally published on 14 अक्टूबर 2025.
Information, figures, and context may have changed since the time of publication.

Up में 2024-25 के लिए बोनस देने का निर्णय लिया

अधिक जानकारी के लिए बता दे कि यूपी में योगी सरकार ने दीपावली से पहले करमकहरियों कि बल्ले बल्ले कर दी है। रज्य सरकार ने वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए बोनस देने का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह निर्णय कर्मचारियों के परिश्रम और निष्ठा के प्रति राज्य सरकार की सराहना का प्रतीक है। प्रदेश की प्रगति में सरकारी कर्मचारियों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है, और सरकार हर स्तर पर उनके कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है।

पात्र कर्मचारी को 7000 का लाभ मिलेगा

अधिक जानकारी के लिए बता दे कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर वित्त विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, राज्य सरकार के कर्मचारियों को उत्पादकता असम्बद्ध बोनस अनुमन्य किया गया है। यह बोनस मासिक परिलब्धियों की अधिकतम सीमा रुपए 7,000 के आधार पर 30 दिनों की परिलब्धियों का आगणन करते हुए दिया जाएगा

कर्मचारियों ने लिखा था पत्र
उप्र चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष रामराज दुबे और प्रदेश महामंत्री सुरेश सिंह यादव ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजा था। सुरेश ने पत्र के माध्यम से दीपावली से पहले बोनस, वेतन और 18 माह का कोरोना काल का डीए भुगतान करने की मांग की थी।

वहीँ राज्य निधि से सहायता प्राप्त शिक्षण एवं प्राविधिक शिक्षण संस्थाओं के कर्मचारी, स्थानीय निकायों और जिला पंचायतों के कर्मचारी, राजकीय विभागों के कार्यप्रभारित एवं दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी सम्मिलित हैं। बता दें कि भारत सरकार द्वारा भी वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए बीते 29 सितम्बर, 2025 द्वारा बोनस प्रदान किये जाने का निर्णय लिया गया है।

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...