Archive Notice: This article was originally published on 12 नवम्बर 2025.
Information, figures, and context may have changed since the time of publication.

Moto X70 Air के प्रमुख फीचर्स

Moto X70 Air में Snapdragon 7 Gen 4 प्रोसेसर दिया गया है। पतले डिजाइन के बावजूद इसमें 4,800mAh की बैटरी दी गई है, जो 68W वायर्ड और 15W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है। फोन का 6.7 इंच का 1.5K pOLED डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट, HDR10+ और 4500 निट्स पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है। IP68 + IP69 रेटिंग जो इसे धूल और पानी से बचाती है। फोन में डुअल सिम सपोर्ट और कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 7i का प्रोटेक्शन है। यह एंड्रॉइड 16 पर काम करेगा और 2031 तक सिक्योरिटी और सॉफ्टवेयर अपडेट मिलते रहेंगे। Moto X70 Air

 ⁠
भारत में लॉन्च और कीमत

जानकारी के लिए बता दे कि इस नए फ़ोन को लेकर अभी तक कंपनी ने भारत में लॉन्च की आधिकारिक तारीख नहीं बताई है, लेकिन संभावना है कि यह अगले साल की शुरुआत में आ सकती है। चीन में इस फोन का 12GB RAM + 256GB वेरिएंट करीब 30,000 रुपये और 12GB RAM + 512GB वेरिएंट लगभग 33,500 रुपये में उपलब्ध है। अनुमान है कि भारत में इसकी कीमत 30,000 से 40,000 रुपये के बीच हो सकती है। Moto X70 Air

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...