Archive Notice: This article was originally published on 23 अक्टूबर 2025.
Information, figures, and context may have changed since the time of publication.

अब टेस्टिंग के बाद इस ट्रेन को हरी झंडी दिखाई जाएगी। अगर सब कुछ ठीक रहा तो इस महीने के अंत तक हाइड्रोजन ट्रेन पटरी पर दोड़ती हुई नजर आएगी ।

हरियाणा के इन दो जिलों के बीच दौड़ेगी ट्रेन

सोनीपत गोहाना जींद के बीच देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन चलने वाली है। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के ने अपने एक्स हैंडल पर इस ट्रेनों के विशेषताओं के बारे में बताया और वीडियो भी जारी किया।

पहली हाइड्रोजन ट्रेन सोनीपत गोहाना जींद के बीच चलेगी। इसके लिए जींद में हाइड्रोजन प्लांट तैयार किया जा चुका है और वहां टेस्टिंग की प्रक्रिया भी की जा रही है। लखनऊ में हाइड्रोजन से चलने वाली ट्रेन की इंजन और बोगी अभी बंद कर दिल्ली आ चुकी है।

110 किलोमीटर प्रति घंटे होगी रफ्तार

हाइड्रोजन ट्रेन पूरी तरह से प्रदूषण रहित होगी।सोनीपत गोहाना जींद के बीच ट्रैक की लंबाई 89 किलोमीटर है। यह ट्रेन 110 से 140 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलती है। ट्रेन एक बार 2638 यात्री सफर करेंगे और इस प्रोजेक्ट पर 120 करोड रुपए खर्च होंगे। इसके संचालन के लिए 430 किलोमीटर हाइड्रोजन का उत्पादन जींद में किया जाएगा।

जींद में जो प्लांट लगाया गया है वहां हाइड्रोजन का उत्पादन भी शुरू किया जा चुका है और फिलहाल इसकी टेस्टिंग की जा रही है। रेल मंत्रालय के द्वारा इसकी जांच की जा रही है। इस ट्रेन को पूरी तरह से AC बनाया गया है। हरियाणा में ट्रायल होने के बाद आने वाले समय में अन्य रूटों पर इसे चलाया जाएगा।

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...