Archive Notice: This article was originally published on 25 अक्टूबर 2025.
Information, figures, and context may have changed since the time of publication.

राष्ट्रीय राजमार्ग ४४ इस समय रहेगा बंद

मिली जानकारी के अनुसार बता दे कि आज शाम (25 अक्टूबर) 7 बजे से 26 अक्टूबर की सुबह 8 बजे तक मरम्मत कार्य के लिए बंद रहेगी।

क्यों बंद हो रहा है फ्लाईओवर

जानकारी के लिए बता दे कि नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) द्वारा 10 नवंबर तक विभिन्न फ्लाई ओवर पर मरम्मत का कार्य किया जाएगा। इसके कारण मुख्य कैरिजवे बंद रहेगी और यातायात को सर्विस रोड पर डायवर्ट किया जाएगा। इससे परेशानी संभव है। इसी के चलते आज शाम से दिल्ली-पानीपत राष्ट्रीय राजमार्ग 44 (NH44) पर सोनीपत के बहालगढ़ फ्लाईओवर की दिल्ली की ओर बंद रहने वाला है।

सोनीपत पुलिस ने किया अनुरोध

बता दे कि सोनीपत पुलिस के अनुसार, NHAI अधिकारियों ने बताया कि राजमार्ग पर सुचारू यातायात और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए यह मरम्मत कार्य आवश्यक है। उन्होंने यात्रियों से वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने या यात्रा के लिए अतिरिक्त समय लेकर चलने का अनुरोध किया है।

मुरथल फ्लाईओवर 27-28 अक्टूबर की रात को बंद

जानकारी के लिए बता दे कि NHAI द्वारा जारी मरम्मत कार्य विभिन्न फ्लाईओवर आगामी दिनों में बंद रहने वाले है जो इस प्रकार है।

बहालगढ़ फ्लाईओवर (दिल्ली जाने वाली साइड) पर 25 अक्टूबर की शाम 7 बजे से 26 अक्टूबर 2025 की सुबह 8 बजे तक काम होगा।

इसके बाद मुरथल फ्लाईओवर (दिल्ली से पानीपत) पर 27-28 अक्टूबर की रात को बंद रहेगा।

इसके बाद 5-6 नवंबर को पानीपत से दिल्ली की तरफ मुरथल फ्लाई ओवर की मरम्मत की जाएगी।

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...