Archive Notice: This article was originally published on 18 अक्टूबर 2025.
Information, figures, and context may have changed since the time of publication.

बता दे कि प्रदेश में प्रदेश में छह हजार नये राशन डिपो खोलने जा रही है। इनमें 33 प्रतिशत आरक्षण की नीति के तहत करीब दो हजार डिपो महिलाओं को दिए जाएंगे।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बता दे कि खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने प्रस्ताव तैयार कर मुख्यमंत्री नायब सैनी को स्वीकृति के लिए भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार बता दे कि मुख्यमंत्री की स्वीकृति मिलते ही राशन डिपो आवंटित करने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। प्रदेश में इस समय गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत करीब 32 लाख परिवारों को राशन का वितरण किया जाता है।

तीन श्रेणियों में मिलता है राशन

जानकारी के अनुसार बता दे कि फ्री राशन का लाभ उपभोक्ताओं को तीन श्रेणियों में बांटा गया है। जिसके तहत पीले, गुलाबी तथा खाकी रंग के राशन कार्ड वितरित किए गए हैं।

राशन डिपो के आवेदन के लिए जरूरी शर्त

अधिक जानकारी के लिए बता दे कि खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने योजना को लागू करने के लिए नियम तैयार कर लिए हैं। यहाँ जानें विस्तार से

  • प्रदेश में राशन डिपो लेने के लिए आवेदक की उम्र 21 से 45 साल के बीच होनी चाहिए।
  • राशन डिपो के लिए आवेदन करने वाले व्यक्ति का न्यूनतम 12वीं पास होना जरूरी है।

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...