Archive Notice: This article was originally published on 11 मार्च 2023.
Information, figures, and context may have changed since the time of publication.
Information, figures, and context may have changed since the time of publication.
झुंझुनूं, डिप्टी सीएमएचओ डॉ भंवर लाल सर्वा ने बुहाना में सीएचसी का निरीक्षण कर वहां चल रहे परिवार कल्याण केम्प का जायजा लिया। उन्होंने इसके बाद ब्लॉक मीटिंग की अध्यक्षता कर विभागीय योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने कायाकल्प और क्वालिटी कार्यक्रम के बारे में निर्देश देकर तय सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने परिवार कल्याण कार्यक्रम में लक्ष्य की पूर्ति के लिए निर्देशित किया।
