Archive Notice: This article was originally published on 23 जुलाई 2019.
Information, figures, and context may have changed since the time of publication.

दांतारामगढ़ (प्रदीप सैनी) दांता कस्बे का शिवभक्त जगदीश प्रसाद कुमावत पिछले बीस सालों से कावड़ लेकर आ रहा हैं। इस बार सत्रहवीं बार बुधवार को मध्यप्रदेश के ओंकारेश्वर ज्योर्तिलिंग से कावड़  लेकर पैदल यात्रा शुरू कर श्रावण माह के द्वितीय सोमवार को उज्जैन के महाकालेश्वर ज्योर्तिलिंग पर जलाभिषेक करेगा। इससे पहले भी उत्तरप्रदेश के हरिद्वार और महाराष्ट्र के त्र्यंबकेश्वर से कावड़ ला चुके हैं। गौरतलब है कि कुमावत गत वर्ष 1100 किलोमीटर पैदल चलकर कावड़ लेकर आये थे।

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...