Archive Notice: This article was originally published on 8 फ़रवरी 2023.
Information, figures, and context may have changed since the time of publication.

सीकर, जिला कलक्टर डॉ.अमित यादव के निर्देशानुसार एवं जिला रसद अधिकारी कपिल कुमार के नेतृत्व में बुधवार को जिले में घरेलू गैस सिलेण्डरो के व्यावसायिक दुरूपयोग एवं अनाधिकृत कार्यों में उपयोग करने की रोकथाम के लिए गठित प्रवर्तन स्टाफ की टीम द्वारा आकस्मिक जांच की गई। प्रवर्तन स्टाफ की टीम द्वारा घरेलू गैस सिलेण्डरों को फास्ट फूड, मिठाई व नाश्ता एवं अन्य खाद्य पदार्थ बनाने के लिये अनाधिकृत एवं असुरक्षित तरीके से प्रयोग में लिया जाना पाये जाने पर द्रवित पेट्रोलियम गैस आपूर्ति संबंधी उपबंधो का स्पष्ट उल्लंघन करते हुए पाये जाने पर मौके पर कुल 05 फर्मों से 25 घरेलू गैस सिलेण्डरों को जब्त किया है। जिनमें मैसर्स चौधरी टी स्टाल खाटूश्यामजी से 9 घरेलू सिलेण्डर, मैसर्स पशुपति सदन धर्मशाला खाटूश्यामजी से 7, मैसर्स श्याम अनुग्रह खाटूश्यामजी से 4, मैसर्स श्याम कला धर्मशाला खाटूश्यामजी से 4, मैसर्स विकास जनरल स्टोर खाटूश्यामजी से एक घरेलू सिलेण्डर जब्त करने की कार्यवाही की गई। वहीं मौके पर गैस सिलेण्डरो को तीव्र द्रवित ज्वलनशील पदार्थ होने एवं असुरक्षित रूप से प्रयुक्त करने से रोकथाम के लिए निर्देशित किया गया कि किसी भी स्थिति में 100 किग्रा एलपीजी गैस से अधिक का भण्डारण परिसर में नही रखा जाए। साथ ही सिलेण्डरो को बंद परिसर में उपयोग नहीं किया जाये, गैस सिलेण्डरो पर प्रेशर रेग्यूलेटर एवं गैस पाईप की गहनता से जांच करते हुए वैद्यता अवधि में होना, अग्निशमन यंत्र एवं मिट्टी की बाल्टी की उपलब्धता सुनिश्चित की जावें। जिला रसद अधिकारी कपिल कुमार ने बताया कि खाटू मेले के दौरान इस प्रकार की कार्यवाही लगतार जारी रहेगीं। इस दौरान प्रवर्तन निरीक्षक अंशु तिवाडी, सुनील घायल, अशोक पचार एवं सुनीता वर्मा, सुनीता चौधरी शामिल रहें।

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...