Information, figures, and context may have changed since the time of publication.
रींगस के
निकटवर्ती ग्राम बावड़ी में वार्ड नंबर 5 राजपूत मौहल्ले में अज्ञात जानवर ने मंगलवार रात को हमला कर तीन बकरियों को अपना शिकार बनाया। ग्राम के राजेंद्र सिंह शेखावत ने बताया कि हमेशा की तरह पांच बकरियों को कच्चे घरों में बांधकर सो गए थे। देर रात लघु शंका के लिए उठे तो अचानक एक जानवर कच्चे घरों में से निकल कर भागा। कच्चे घरों में जाकर देखा तो तीन बकरियां मरी हुई पाई। सुबह लोगों ने आसपास के क्षेत्र में पदचिन्हों के आधार पर जानवर की पहचान की कोशिश की गई लेकिन जानवर का पता नहीं चला। अज्ञात जानवार का क्षेत्र में होने से लोगों में दहश्त का माहौल बना हुआ है।
