Information, figures, and context may have changed since the time of publication.
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भारतीय जनता पार्टी के नई दिल्ली में संपन्न हुए 11 व 12 जनवरी को दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन में भाजपा जिलाध्यक्ष विष्णु चेतानी की अगुवाई में सीकर के भाजपा पदाधिकारियों ने भी भाग लिया। अधिवेशन का प्रारम्भ राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पार्टी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी सहित अन्य नेताओं ने झंडारोहण और दीप प्रज्वलन कर किया था। अधिवेशन में 11 जनवरी को प्रथम दिन शाह का अध्यक्षीय उद्बोधन हुआ। शाह ने लोकसभा चुनाव 2019 की तैयारियों को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया। अधिवेशन के दूसरे दिन 12 जनवरी को प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का ओजस्वी सम्बोधन हुआ। प्रधानमंत्री ने कहा कि पार्टी के गठन के समय पूरे देश में केवल सांसद चुने गये थे और पहला अधिवेशन एक कमरे में हुआ था, जबकि आज देश में भाजपा की सरकार है और हजारों कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में पार्टी का राष्ट्रीय अधिवेशन हो रहा है। इस मौके पर भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री सहित राष्ट्रीय व प्रदेश कार्यकारिणी के पदाधिकारी व सदस्य भी मौजूद थे। सीकर से जिला अध्यक्ष विष्णु चेतानी, सांसद सुमेधानंद सरस्वती, जिला महामंत्री नंदकिशोर सैनी, इंदिरा चौधरी व महेंद्र जोशी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य श्रीकुमार लखोटिया, श्रीमाधोपुर के पूर्व विधायक झाबर सिंह खर्रा, नीमकाथाना के पूर्व विधायक प्रेम सिंह बाजोर, खंडेला के पूर्व विधायक बंशीधर बाजिया, जिला प्रमुख अपर्णा रोलन, लोकसभा मीडिया प्रभारी जीतेन्द्र माथुर, आईटी प्रमुख नीलम मिश्रा, पूर्व विधायक केडी बाबर, जिला परिषद सदस्य जितेंद्र सिंह कारंगा, विधि प्रकोष्ट के जिला संयोजक भानु प्रकाश यादव व पूर्व विधायक प्रतिनिधि रामावतार शर्मा ने भाग लिया।
