Information, figures, and context may have changed since the time of publication.
सीकर, राजस्थान राज्य बाल संरक्षण आयोग के सदस्य संगीता गर्ग एवं साबो मीना ने निराश्रित बालगृहों कस्तूरबा सेवा संस्थान, परमार्थ सेवा समिति, वात्सल्य धाम का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने सभी बालगृहों में पाई गई कमियों में सुधार के लिए तथा बालगृहों में आवासीय बालकों के विकास के लिए संचालकों को आवश्यक दिशा—निर्देश प्रदान किए। निरीक्षण के दौरान सहायक निदेशक बाल अधिकारिता विभाग सीकर डॉ.गार्गी शर्मा सहित बालगृहों का स्टॉफ मौजूद रहा।
