Archive Notice: This article was originally published on 18 फ़रवरी 2023.
Information, figures, and context may have changed since the time of publication.

लक्ष्मणगढ़.[बाबूलाल सैनी ] महाशिवरात्रि पर्व शनिवार को श्री श्रद्धानाथ जी आश्रम में हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया। इस मौके पर आश्रम परिसर व श्रद्धानाथ जी महाराज की समाधि की विशेष फूलों से सजावट कर श्रद्धालुओं ने महाआरती में भाग ली। दिनभर श्रद्धालुओं ने समाधि पर धोक लगाकर आशीर्वाद लिया। इस मौके पर आश्रम के पीठाधीश्वर श्री बैजनाथ जी महाराज व प्रकाशनाथ जी महाराज के सान्निध्य व पलसाना के संत मनोहरशरण दास महाराज के मुख्य आतिथ्य में कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। कार्यक्रम में स्थानीय बाल कलाकारों ने भगवान शिव को भजनों से रिझाया। इस अवसर पर सुप्रसिद्ध चार्टेड एकाउंटेंट सुनील मोर, कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष पी एस जाट, कांता प्रसाद मोर, सरपंच महेश ढेवा, प्रज्ञा स्कूल के निदेशक राजेन्द्र ताखर, डॉ देवेंद्र दाधीच, तोदी कॉलेज के सचिव आशकरण शर्मा, प्राचार्य डॉ नगेन्द्र सिंह नाथावत सहित अनेक गणमान्य जन व श्रद्धालू मौजूद थे।

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...