Archive Notice: This article was originally published on 2 मई 2018.
Information, figures, and context may have changed since the time of publication.

सीकर,  बुधवार को ग्राम ढाका की ढाणी के शहीद सुबेदार रामेश्वर सिंह ढ़ाका के स्मारक स्थल पर शहीद सम्मानित समारोह में सैनिक कल्याण बोर्ड अध्यक्ष प्रेमसिंह बाजौर ने संबोधित किया कि शहीद भगवान का रूप है, शहीद को देवता मानो, आपकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण होगी। बाजौर ने शहीद मूर्ति पर पुष्प चक्र अर्पित किया एवं उपस्थित अतिथियों ने शहीद मूर्ति पर पुष्प अर्पित करके शहीद भूमि को नमन किया तत्पश्चात् शहीद पिता ओ. कैप्टेन गणेशराम ढ़ाका एवं शहीद विरांगना मनोहरी देवी को शॉल सम्मानित किया। सबलपुरा से ढाका की ढ़ाणी सडक़ का निर्माण जल्दी ही हो जायेगा एवं सडक़ का नाम शहीद रामेश्वर सिंह के नाम से होगा और स्थानीय विधायक गोवर्धन वर्मा ने शहीद स्मारक के अन्दर एक भवन निर्माण तथा नगर न्यास सुधार अध्यक्ष हरिराम रणवां ने श्मसान भूमि का राजस्व रिकॉर्ड में दर्ज करवाने की घोषणा की गई।

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...